{"_id":"64f61a39d414cd344904cfc7","slug":"27-mm-of-rain-in-the-district-51-mm-in-the-city-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4107-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिले में हुई 27 मिमी बारिश, शहर में 51 मिमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिले में हुई 27 मिमी बारिश, शहर में 51 मिमी
विज्ञापन
अच्छी बारिश से बदला मौसम, गर्मी व उमस से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार रात शुरू हुई बारिश से मौसम बदल गया। शहर में 51 मिमी बारिश हुई, जबकि जिले की औसत बारिश 27 मिमी रही। इस बारिश के कारण मौसम नम हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सोमवार को बारिश कम हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान हवा की औसत रफ्तार 62 किमी प्रति घंटा रही। इस कारण पेड़ व बिजली के खंभे टूट गए। धूप नहीं होने के कारण मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को सुखद अहसास हुआ। मौसम नम हुआ तो गर्मी कम हो गई। अधिकतम तापमान 37.4 एवं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण तराई क्षेत्र में नमी भरी पूर्वा हवा आ रही है। इस कारण मंगलवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है।