{"_id":"69c96e6ea0098604bf0f8244","slug":"26161-copies-of-up-board-exam-were-evaluated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155782-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा की 26,161 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा की 26,161 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन
Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीनों केंद्रों पर रविवार को भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जारी रहा। रविवार को 26,161 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। वहीं, लगातार बड़ी संख्या में परीक्षकों की गैरहाजिरी से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को शिवपति इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 1,13,920 कॉपियों के सापेक्ष अब तक 1,05,128 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। वहीं, तिलक इंटर कॉलेज में 1,07,454 कॉपियों में से अब तक 1,03,315 कॉपियां जांची जा सकी है। इस केंद्र पर 581 में से 306 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिवपति इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट दयाशंकर यादव, उप नियंत्रक विक्रम यादव, सह उप नियंत्रक रामविलास यादव, प्रमोद पाल, प्रमोद कुमार यादव, राम प्रताप सिंह, रामानंद चौधरी की देखरेख में मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। इसी तरह रतनसेन इंटर कॉलेज, बांसी में इंटरमीडिएट की 1,20,411 कॉपियों के सापेक्ष अब तक 11,697 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। आगे भी इसे सुचारु रूप से पूरा कराना प्राथमिकता है। अनुपस्थित परीक्षकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन कार्य पहली अप्रैल तक चलने की संभावना है।