{"_id":"5877b8ed4f1c1b577fbaa8dd","slug":"250-nepali-and-raw-liquor-bottle-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 शीशी नेपाली व कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 शीशी नेपाली व कच्ची शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़वा में आबकारी टीम ने बरामद की नेपाली शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को सीमा से सटे अलीगढ़वा में रूट चेकिंग के दौरान छह लोगों को 250 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा। वहीं उसका थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची के शराब के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा व मोहाना क्षेत्र में रूट चेकिंग किया।
इस दौरान नेतवर गांव निवासी भदई, घरनिहवा गांव निवासी नंदू, व गोरखनाथ, नटवरहा गांव निवासी भैलालाल, मधुबनी गांव निवासी रामपाल, पनेरा गांव निवासी ऋषि के पास से 250 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। इसके बाद टीम ने उसका थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में छापेमारी की। यहां गल्लर के घर से गैलन मेें रखा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में ऋतु प्रकाश चौधरी, अवेधश श्रीवास्तव, हरिशंकर पाठक, शिवेंद्र और विवेक आनंद आदि मौजूद रहे।