फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2429 characters will soon be housing

2429 पात्रों के जल्द बनेंगे आवास

Mon, 04 Oct 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
2429 characters will soon be housing
2429 पात्रों के जल्द बनेंगे आवास
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज, बढ़नी चाफा और भारतभारी में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए राजस्व टीम की ओर से सर्वे किया गया है। लोगों की ओर से भरे गए फॉर्मों की जांच की गई, जिसमें तीनों नगर पंचायत में कुल मिलाकर 2429 व्यक्ति पात्र पाए गए।
एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि नगर पंचायत बढ़नी चाफा में कुल प्राप्त 1519 फार्मों में 581 व्यक्ति पात्र पाए गए। 364 व्यक्ति, जिन्होंने फार्म नहीं भरे थे, परंतु जांच में पात्र पाए गए। इसी प्रकार बढ़नी चाफा में कुल 945 व्यक्ति पात्र पाए गए। नगर पंचायत भारत भारी में 1199 फार्मों की जांच में 499 व्यक्ति पात्र पाए गए। जिन्होंने फॉर्म नहीं भरे थे, उनमें 135 व्यक्ति पात्र पाए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत भारतभारी में 624 व्यक्ति पात्र पाए गए। नगर पंचायत डुमरियागंज में 889 फॉर्म की जांच में 361 व्यक्ति पात्र पाए गए और 389 व्यक्ति जिन्होंने फार्म नहीं भरे थे, पात्र पाए गए। इस प्रकार नगर पंचायत डुमरियागंज में कुल 750 व्यक्ति पात्र पाए गए। ईओ शिवकुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पात्रों का पूरी पारदर्शिता के साथ चयन किया गया है। हर गरीब को आवास योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed