फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   230 bigha land found in the name of Pakistani citizens

Siddharthnagar News: पाकिस्तानी नागरिकों के नाम मिली 230 बीघा भूमि

Fri, 24 Jan 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
230 bigha land found in the name of Pakistani citizens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थगर। इटवा तहसील के लमुईया गांव में 230 बीघा भूमि शत्रु संपत्ति घोषित की जाएगी। यह भूमि चार व्यक्तियों के नाम दर्ज है। भू-स्वामी भारत-विभाजन के समय ही पाकिस्तान चले गए। इसके लिए जिला प्रशासन ने कोशिश शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन ने भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित करने के लिए आख्या भेज दी है।
जिला प्रशासन इसे लेकर जल्द ही लोगों की आपत्तियां मांगेगा। उसके बाद गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर इस भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया जाएगा। सरकारी अभिलेखों के खंगाले जाने के बाद बड़े पैमाने पर पाकिस्तान गए नागरिकों और अंग्रेजों के नाम पाई जा रही है।
विज्ञापन

जो शत्रु संपत्ति घोषित होने के बाद प्रशासन को जमीन का बड़ा हिस्सा मिल जाएगा। जो भविष्य में विकास कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। रिकाॅर्ड के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक और अंग्रेजों के नाम दर्ज लगभग 350 बीघा भूमि पकड़ी गई है, जिसके शत्रु संपत्ति घोषित करने की कार्रवाई की गई है। जिले में अंग्रेज और विभाजन के वक्त पाकिस्तान बड़ी संख्या में लोग गए थे। जिनका सरकारी अभिलेखों में नाम और भूमि दर्ज है, जो किसी न किसी के कब्जे है। उस भूमि का लोग उपभोग कर रहे हैं। विकास कार्याें में सरकारी जमीन की बहुत जरूरत है, लेकिन भूमि नहीं मिल पा रही है, जबकि लोग अवैध रूप से सरकारी जमीन पर काबिज हैं। इसमें अंग्रेज और विभाजन के वक्त पाकिस्तान गए लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed