{"_id":"5a43d8f34f1c1b0b788b535c","slug":"21514395891-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में अतिक्रमण हटवाया
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। नवीन मंडी स्थल के परिसर व गेट पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। कई अवैध दुकानदारों को हटाया गया। निदेशक ने देर से अभियान चलाने को भी संज्ञान में लिया। सचिव से इस बाबत जवाब-तलब किया है।
निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति धीरज कुमार ने डेढ़ माह पूर्व निर्देश जारी किया था कि मंडी समिति परिसर से सभी अतिक्रमण हटाया जाए। तिथि निर्धारित करते हुए कहा था कि अभियान 21 से 28 नवंबर तक संचालित किया जाएगा, लेकिन मंडी समिति ने निर्देश को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अवहेलना को संज्ञान में लेने के बाद दोबारा निर्देश जारी किया, कड़े शब्दों में कार्रवाई करने की चेतावनी दिया। अधिकारी के रूख को देख सहियापुर मंडी समिति में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। गुरुवार को भी अभियान जारी रखने की बात कही। सचिव मंडी समिति श्रीनिवास सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। मंडी गेट व परिसर पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा।