फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   21 complaints received on C-Vigil app resolved

Siddharthnagar News: सी-विजिल एप पर मिली 21 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Tue, 21 May 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
21 complaints received on C-Vigil app resolved

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोबाइल फोन से बीएलओ से बात की तथा मतदाता पर्ची का वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से सीविजिल पर प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 20 मई तक सी-विजिल पर 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिसका निस्तारण कराया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने निर्देश दिया कि आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराये।
उन्हाेंने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए सी-विजिल सिटीजन एप (आदर्श आचार संहिता का प्रहरी) निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि निर्वाचन समाप्त होने तक प्रलोभन, भ्रष्टाचार अथवा अन्य प्रकार शिकायतों को सी-विजिल सिटीजन एप के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस एप के माध्यम से केवल मौके की फोटो व वीडियो को ही लगाया जा सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा यदि शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। सी विजिल एप पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण के लिए विकास भवन में स्थित लोकसभा चुनाव के लिए संचालित कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा सी-विजिल सिटीजन एप पर शिकायत करते ही तत्काल कंट्रोल रूम से कार्रवाई की जाती है। शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक विधानसभा में तैनात एफएसटी (फ्लांइग स्कवॉयड टीम) मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित कराती है तथा अपनी रिपोर्ट संबंधित एआरओ, एसडीएम को भेजती है। एआरओ, एसडीएम द्वारा कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को प्रेषित की जाती है। शिकायतकर्ता भी सी-विजिल सिटीजन एप के माध्यम से शिकायत के संबंध में कृत कार्रवाई की जानकारी ले सकता है। सी-विजिल सिटीजन एप के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05544-220006 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत सी-विजिल सिटीजन एप पर अवश्य दर्ज कराए, जिससे लोक सभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराया जा सके।
इसी प्रकार राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों की अनुमति जीएसआरक्यू सिंगल विंडो सिस्टम निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराया है। उक्त एप के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा वाहनों की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जिसके संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर से आख्या प्राप्त कर नियमानुसार वाहनों के प्रयोग की अनुमति प्रदान की जाती है।

सिंगल विंडो सिस्टम से संबंधित किसी राजनीतिक दल को किसी भी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता होने पर विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में एकल विंडो सिस्टम काउंटर पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बृजेंद्र यादव, एडीएसटीओ वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed