फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीबीआई, आरबीआई को भी पंगु बनाया

सीबीआई, आरबीआई को भी पंगु बनाया

Sun, 20 Jan 2019 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई, आरबीआई को भी पंगु बनाया
फोटो कैप्सन-20एसडीएन-81पी-चौरा बनगवा में सभा को संबोधित करते सपा नेता चिनकू यादव ।
विज्ञापन

फोटो-54, 56

‘सीबीआई, आरबीआई को पंगु बनाने की साजिश’
सपा की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चौपाल का आयोजन
सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील, भाजपा की नीतियों की आलोचना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सपा की ओर से चलाए जा रहे समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चौपाल के दौरान सपा की नीतियां बताई गईं। उधर, भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। देश की सीबीआई, आरबीआई जैसे स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाए जाने की साजिश चल रही है।
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के चुमचुमवा गांव में आयोजित प्रदेश महिला सभा की सचिव इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्ग के लोगों का विकास किया गया। कार्यक्रम को यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अबूबकर, मिथिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार बांसी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार में देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथनी और करनी खुद जाहिर होगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष चमन आरा राईनी, प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ राम प्रकाश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुुआ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, अमित दूबे, सूरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सोहांस प्रतिनिधि के अनुसार महदेवा बाजार में आयोचित चौपाल में सपा नेता पूर्व विधायक मोहम्मद सईद भ्रमर कहा कि मोदी सरकार ने सपना दिखाकर धोखा किया है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि सपा की सरकार ने कपिलवस्तु क्षेत्र को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दिया है। महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जुबैदा चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की झूठ को बखूबी समझ चुकी है।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक सपा ने चौरा बनगवा में विकास विजन सामाजिक न्याय यात्रा के तहत जनसभा आयोजित हुई। सपा नेता राम कुमार उर्फ चिनकू यादव ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।








---0--
फोटो-54, 56
भाजपा ने सीबीआई, आरबीआई को भी पंगु बनाया
सपा की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हुआ चौपाल
नेताओं ने सपा के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सपा की ओर से चलाए जा रहे समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल लगाकर सपा सरकार की नीतियां बताई गई। साथ ही भाजपा नीतियों की जमकर आलोचना की।

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के चुमचुमवा गांव में आयोजित प्रदेश महिला सभा की सचिव इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्ग के लोगों का विकास किया गया। कोई भी वर्ग अछूता नहीं था, सभी को योजनाओं का लाभ दिया गया। मगर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने वादा देकर जनता को धोखा देने का काम किया है। कार्यक्रम को यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अबूबकर, नवाब जुनैद, श्रवण यादव, मिथिलेश यादव आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार बांसी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। देश की सीबीआई, आरबीआई जैसे स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाए जाने की साजिश चल रही है। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथनी और करनी खुद जाहिर होगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष चमन आरा राईनी, प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ राम प्रकाश, मोनू दूबे, विभा शुक्ला, अनूप यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, कमाल खान, तुफेल अहमद, पूर्व प्रमुख तौलेश्वर निषाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान कृष्ण कुमार त्रिपाठी, श्याम जी विश्वकर्मा, अनूप यादव, पाऊ पांडेय, धीरू यादव, राजाराम गौंड आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुुआ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, अमित दूबे, सूरेश पांडेय, बेचई यादव, दिनेश मिश्रा, लतीफ भाई, राहिब रिज्वी, कमरुज्जमां खां, नंदी काका, बीरेन्द्र सिंह, सुशील तिवारी, रमापति पांडेय आदि मौजूद रहे। सोहांस प्रतिनिधि के अनुसार महदेवा बाजार में आयोचित चौपाल में सपा नेता पूर्व विधायक मोहम्मद सईद भ्रमर कहा कि जनता सरकार इस लिए चुनती की वह उसके दुख-सुख की सारथी बनेगी। लेकिन भाजपा की मोदी सरकार ने सपना दिखाकर धोखा किया है। लोकहित की योजनाओं की भाजपा सरकार जमकर अनदेखी कर रही है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि सपा की सरकार ने कपिलवस्तु क्षेत्र को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दिया है। महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जुबैदा चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की झूठ को बखूबी समझ चुकी है। इस दौरान नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग के चन्द्रमणि यादव, संचालन सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed