फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   खुनियावं ब्लॉक में तीन बजे तक नहीं पहुंचे कर्मचारी

खुनियावं ब्लॉक में तीन बजे तक नहीं पहुंचे कर्मचारी

Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खुनियावं ब्लॉक में तीन बजे तक नहीं पहुंचे कर्मचारी
खुनियांव ब्लाॅक पर खली पड़ी कुर्सी। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। खुनियांव ब्लॉक में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादी लौट रहे हैं। उनके नदारद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। गांवों के विकास की एकमात्र जिम्मेदार इकाई विकास खंड खुनियांव के कार्यालय में एक मात्र उर्दू बाबू की उपस्थिति रही। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक केवल एक बाबू ही कार्यालय में मौजूद था। अन्य कर्मी नदारद था। जिससे क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

गांवों के विकास व प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान व शौचालय निर्माण कार्य की प्रमुख इकाई होने के बावजूद भी खुनियांव ब्लॉक में इन कार्यों के प्रति कर्मचारियों में कोई रुचि दिखाई नहीं पड़ रही है। दीपावली की लंबी छुट्टियों के बाद कार्यालय खुलने के दूसरे दिन कर्मचारियों का टोटा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे तक कार्यालय एक कर्मचारी अब्दुल अहद उर्दू बाबू मात्र अपनी कुर्सी पर उपस्थित दिखे। अन्य कुर्सियां खाली रही। बताया गया कि आंकिक सप्ताह में तीन दिन ही कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। शेष तीन दिन ब्लॉक इटवा में रहते हैं। खंड विकास अधिकारी खुनियांव का चार्ज भी खंड विकास अधिकारी इटवा सौरभ पांडेय के जिम्मे है। जिसके कारण विकास खंड को वह पूरा समय नहीं दे पाते हैं। जिससे उनकी गैर मौजूदगी में ब्लॉक के अधिकांश कर्मचारी, अधिकारी भी उपस्थित होना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ऐसा तब है, जब ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने डीएम से मिलकर बीडीओ के न होने के चलते विकास कार्य बाधित होने के संबंध में जानकारी दी है। मगर उसके बाद भी कोई सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीण विकास खंड मुख्यालय पर आकर लौट जा रहे हैं। जिससे उनमे आक्रोश है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी खुनियांव सौरभ पांडेय का कहना है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत 12 बजे तक मौजूद थे। उसके बाद फील्ड में चले गए होंगे और ग्राम पंचायत अधिकारी भी फील्ड में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed