फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   200 scholars will be awarded degree in convocation

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 200 छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि

Mon, 05 Dec 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
200 scholars will be awarded degree in convocation
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसपी। ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 200 छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नौ दिसंबर आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 44 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी, जबकि विश्वविद्यालय परिसर में करीब 200 छात्र-छात्राओं को उपाधि मिलेगी। विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।
दीक्षांत समारोह के लिए इस बार जर्मन हैंगिंग पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल में 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। एनसीसी कैडेट्स को मंच पर सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन में सात दिसंबर तक सारी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा, जबकि आठ दिसंबर को स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रिहर्सल कराया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आठ दिसंबर की रात में विश्वविद्यालय छात्रावास में ही रात्रि विश्राम करना होगा, उनके साथ अभिभावक भी रह सकते हैं। कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में विश्वविद्यालय के हैं नौ छात्र-छात्राएं
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में 17 छात्राएं और 27 छात्र हैं। विश्वविद्यालय परिसर के नौ छात्र-छात्राएं हैं, जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध छह जिलों के 282 महाविद्यालयों के 35 छात्र-छात्राएं हैं। सिद्धार्थ विवि के अनिल कुमार मिश्रा, आकांक्षा सिंह, अविनाश गुप्ता, कनकलता मिश्रा, अनुज उपाध्याय, पंकज साहनी, आर्यन प्रियदर्शी, मोहित कुंवर, अमित कुमार वर्मा को स्वर्ण पदक प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कॉलेजों के हैं 35 गोल्ड मेडलिस्ट
रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी की अंतिमा सिंह, एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर से शुभ्रा, हर्षित मणि त्रिपाठी, मोइनुदद्दीन, विजय कुमार मौर्य, रिया पांडेय, अनुकृति उपाध्याय, सोनम सिंह, आस्था सिंह, विवेक वर्मा, आंचल मिश्रा, एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती की कुमारी सोनाली गुप्ता, दिलीप कुमार, कुमारी हर्षिता सिंह, चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पदमापुर बस्ती से अंकिता सिंह, अनूप कुमार मौर्य, नीना रावत, सीमांत कुमार चौरसिया, स्वर्ण प्रभा पीजी कॉलेज आनंदनगर की प्रतिभा दुबे, पं. अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज डुमरी हरिहरपुर संतकबीरनगर की मधुलिका सिंह, अंकित श्रीवास्तव और सुनील कुमार यादव, एचआरपी कॉलेज खलीलाबाद के सुष्मिता चौबे, अर्जित राय, मनीष दुबे, सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल महराजगंज की पूजा रौनियार, मनु लॉ कॉलेज चिउटहा रोड निचलौल महाराजगंज की हैप्पी रौनियार, महिला महाविद्यालय बस्ती की कुमारी सना कौसर, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती के सकीना सेख, अंशुमान मिश्रा, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद की कुमारी उजमा खान, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के रामानंद पासवान, पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलज गौर बस्ती की रीना, मौलाना आजाद महाविद्यालय बायताल कादिराबाद की फातिमा खातून, एवीआरएल महाविद्यालय गिठनी चंदहर संतकबीरनगर के मृत्युंजय सिंह, बाबा पर्वतानाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय संतकबीरनगर के हरिकेश कुमार का नाम शामिल हैं।
टीबी मरीजों को गोद लेने की तैयारी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल टीबी के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। टीबी मरीजों को गोद लेने के प्रति उन्होंने निरंतर प्रयास किया है। इस कारण विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने दीक्षांत समारोह से पहले टीबी मरीजों को गोद लेने की तैयारी की है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने टीबी अस्पताल में संपर्क किया है। समारोह से पहले ही गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

डीएम, एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने सोमवार शाम सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्र, एसडीएम प्रदीप कुमार यादव एवं सीओ अखिलेश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed