फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 years imprisonment for raping teenager

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास की सजा

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping teenager
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास की सजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रमोद कुमार सिंह द्वितीय ने शुक्रवार को किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने दोषी पर 30 हजार रुपये आर्थिक दंड भी लगाया है। बांसी थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्ष पूर्व हुए मामले में यह सजा सुनाई गई है।
बांसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप में लगाया था कि 18 अप्रैल 2014 को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को नित्यक्रिया जाने के दौरान आरोपी ने अगवाकर उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने विवेचना में आरोपी विक्रम उर्फ ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया। मामले में सुनवाई के बाद न्यायालय ने विक्रम उर्फ ओमप्रकाश को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। मामले में अभियोजन की पैरवी विशेष अधिवक्ता पवन कर पाठक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed