फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 hours disturbed bijli.

नगर में 20 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 29 Sep 2019 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
20 hours disturbed bijli.
दर्जनभर गांवों में 20 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ समेत आसपास के दर्जनों गांवों में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग पूरी रात अंधेर में गुजारने को मजबूर हुए। इसके अलावा सुबह में लोग पीने की पानी के लिए भटकते रहे।

बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते शनिवार की रात आठ बजे नगर पंचायत शोहरतगढ़ व आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। परसिया पॉवर हाउस पर तैनात कर्मियों से बिजली के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। रविवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने फिर कटौती का कारण जानने का प्रयास किया। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने कोई जानकारी नहीं दी। इससे शोहरतगढ़ कस्बा समेत गड़ाकुल, नीबीदोहनी, चिल्हिया, बानगंगा, महथा, महदेवा नानकार, चोरार, गौहनिया, छतहरा, छतहरी, अगया आदि गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता विद्युत आरके कुशवाहा ने बताया कि बारिश व तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है, जिसकी मरम्मत करा बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed