{"_id":"608d96d68ebc3efbef741efb","slug":"2-died-179-positive-siddharthnagar-news-gkp393503654","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने के साथ ऑक्सीजन स्टॉक की भी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने के साथ ऑक्सीजन स्टॉक की भी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान बचाने के साथ ऑक्सीजन स्टॉक की भी चिंता
-कोविड वार्ड में दो की मौत, आठ हुए भर्ती
-जिले में शनिवार को 179 की आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में जिला अस्पताल में मरीजों की जान बचाने के साथ ऑक्सीजन का स्टॉक बनाए रखने की भी चिंता है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड वार्ड में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन 25-30 ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत हो रही है, जबकि स्टोर में महज 40 सिलेंडर हैं। फिलहाल दो दिन के लिए सिलेंडर का स्टॉक एमसीएच विंग में है। 50 खाली सिलेंडर को रिफलिंग करने के लिए भेजा गया है।
जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में पहुंचे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। तबीयत बिगड़ने पर मरीज को स्थानीय सीएचसी, पीएचसी में जांच कराने का नियम है। स्थानीय अस्पताल में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार होम आइसोलेट किया जाता है या जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।मरीज को चाहिए कि जिला अस्पताल जाने से पहले कोविड कमांड सेंटर में बात भी कर लें। जिला अस्पताल में शनिवार शाम पांच बजे तक 37 मरीज भर्ती थे।
दो की मौत, नहीं बढ़े मौत के आंकड़े
कोविड वार्ड में शनिवार को इलाज के दौरान दो गंभीर मरीजों की मौत हो गई, जबकि आठ मरीजों को भर्ती किया गया। इस दौरान स्वस्थ होने पर एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना होने से वाली मौतों की संख्या 57 दिखाई है, जबकि दो दिन पहले भी यहीं संख्या थी।
विज्ञापन
कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. उजेर अतहर के मुताबिक सभी 37 मरीजों का इलाज ऑक्सीजन के सहारे चल रहा था, इनमें कोई भी वेंटिलेटर पर नहीं था।
पंचायत चुनाव के बाद बढ़ा कहर, 179 पॉजिटिव
पंचायत चुनाव के के बाद कोरोना का कहर बढ़ गया है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले के लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 179 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई, जबकि एक दिन पहले 170 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मतदान के पहले तक कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 150 से कम हुआ करती थी। जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1360 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार बांसी में चार, बढ़नी में 22, बर्डपुर में 10, भनवापुर में 23, डुमरियागंज में छह, इटवा में पांच, जोगिया में 27,खेसरहा में दो, खुनियाव में चार, लोटन में 11, मिठवल में दो,नौगढ़ में 36,शोहरतगढ़ में पांच, उसका में 14 एवं अन्य क्षेत्रों में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ऑक्सीजन व दवा की हेल्पलाइन नहीं
जिले में किसी भी निजी अस्पताल ने कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज की अनुमति नहीं ली है। गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले सभी मरीजों को जान बचाने के लिए जिला अस्पताल का कोविड वार्ड ही सहारा है। जिन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ है, उन्हें सीधे तौर पर ऑक्सीजन और दवा खरीदने में मदद के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर नहीं जारी किया गया है।
------
भर्ती नहीं हुआ मरीज, गए ऑक्सीजन खरीदने
बर्डपुर विकास खंड के पुर्नियहवा गांव के एक मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन कोविड वार्ड में ले गए। परिजन प्रदीप कुमार के अनुसार उन्होंने मरीज को बर्डपुर अस्पताल में दिखाया था तो स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि एंटीजन किट के अनुसार मरीज की कोरोना पॉजिटिव है। शनिवार को वे जिला अस्पताल में पहुंचे, भर्ती होने के लिए अस्पताल परिसर में दो घंटे भटकने के बाद घर लौट गए। एक डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहे हैं, जबकि दोपहर में एक परिचित के माध्यम से गोरखपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने गए, शाम तक सिलेंडर नहीं मिल सका था।
ऑक्सीजन की कहानी, स्वास्थ्यकर्मी की जुबानी
मरीज को भर्ती कराने गए परिजन ने जब एक स्वास्थ्यकर्मी से सिफारिश की तो उन्होंने जो जवाब दिया, उससे वह हैरान रह गया। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि ऑक्सीजन बहुत कम हो गई है। हम किसी भी मरीज का सिलेंडर हटाकर आपके मरीज को नहीं लगा सकते। डॉक्टर को दिखाकर दवा ले लीजिए, अभी भर्ती करने की स्थिति नहीं है। जान बचाना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन हम लोग भी मजबूर हैं। आप अपने हैं इसलिए हकीकत बता दिया।