{"_id":"5b42458d4f1c1ba64e8b48b4","slug":"191531069837-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में भाई- बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में भाई- बहन की मौत
siddharthnagar
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
दोनों बच्चों की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के सोनौली नानकार गांव में रविवार को एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोग रात को छत पर सोए थे। सुबह करीब तीन बचे अचानक दो बच्चों की आवाज बंद हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
सोनौली नानकार गांव निवासी ओम प्रकाश के छह बेटियां और दो बेटे थे। शनिवार की रात गर्मी अधिक होने की वजह से पूरा परिवार छत पर सो रहा था। रविवार सुबह करीब तीन बजे नेहा (10) और राज (8) की आवाज बंद हो गई। परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चों को कोई बीमारी नहीं थी। ऐसे में एक साथ दोनों की मौत से परिवार सदमे में है। नेहा और राज गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ते थे।
ग्रामीणों के अनुसार ओम प्रकाश ने अभी बच्चों का अंतिम संस्कार नहीं किया है। उधर, थाना प्रभारी सौदागर राय से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं हैं। डिप्टी सीएमओ डीके चौधरी ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले,
- संयुक्त जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि सोनौली नानकार में हुई बच्चों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा। उन्होंने आशंका जताई कि मृत्यु की वजह फूड प्वायजनिंग, जहरीले जानवरों के काटने अथवा सांस व हार्ट में दिक्कत हो सकती है।