Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wedding guests' car crashes into a tree; six critically injured

Gonda News: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, छह गंभीर

Thu, 26 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wedding guests' car crashes into a tree; six critically injured
करनैलगंज। बरात से लौट रहे छह लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह हादसा उमरीबेगमगंज के चंगेरी गांव के मजरा दुनियापुरवा से करनैलगंज के चतरौली गांव आई बरात के लौटते समय हुआ। विदाई के बाद बराती कार से लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पहुंचते ही कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें चंगेरी निवासी शुभम, विश्वकर्मा, अतुल, उमरी बेगमगंज के बाबूपुरवा निवासी रामकरन के साथ ही बहराइच के विशेश्वरगंज के बिंद्रापुरवा निवासी चंद्रभान और लखीमपुर खीरी के जगदीश को करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएसआई दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि घायलों इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed