फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 22 May 2018 11:18 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 22 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। तीन दिवसीय आंदोलन के तहत आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई के बैनर तले दूूसरे दिन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्री मांगपत्र एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षामित्रों व उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने का अनुरोध किया गया है। अंतिम दिन बुधवार को जिले के सांसद व विधायकों से मिलकर समर्थन में पत्र लिखवाने का कार्य शिक्षामित्र करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला को सौंपा गया। मांग पत्र में संशोधित अध्यादेश लाकर पुन: सहायक अध्यापक पद बहाल करने अथवा भारत का राजपत्र 10 अगस्त 2017 को लागू करने, बहाल होने तक समान कार्य समान वेतन के आधार पर वेतन देने, एनसीटीई की 23 अगस्त 2010 के पैरा-4 में शिक्षा मित्रों को शामिल करते हुए संशोधन अध्यादेश लाकर टीइटी से छूट प्रदान करने आदि की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला मंत्री श्याम बिहारी चौधरी समेत विजय गुप्ता, कृष्ण चन्द्र चौधरी, दीप नारायन, हरीश आर्य, सतीश चन्द्र, देवेन्द्र यादव, संजय कन्नौजिया, राम अभिलाष त्रिपाठी, रमेश चन्द्र, चंद्र प्रकाश, प्रमोद जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, अजीमुद्दीन, यशवंत शुक्ला, पवन शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, कमलावती, नफीस अंसारी, राजेंद्र पांडेय आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed