फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   19 teachers allotted school

गैर जनपद से आए 19 अध्यापकों को विद्यालय आवंटित

Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
19 teachers allotted school
19 अध्यापकों को विद्यालय आवंटित
विज्ञापन

घर के नजदीक बेसिक शिक्षकों की तैनाती का ख्वाब रहा अधूरा
डीएम से मिलने के बाद नजदीक के ब्लॉकों का मिला विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 19 अध्यापकों को विद्यालय आवंटित किया गया। बहिष्कार के बाद डीएम से मिले शिक्षकों को नजदीक के ब्लॉकों का विकल्प मिला, पर घर के नजदीक तैनाती का ख्वाब अधूरा ही रहा।

गैर जनपद से जिले के लिए 30 शिक्षकों का तबादला हुआ। इसमें 20 ने कार्यभार ग्रहण किया। काउंसिलिंग के दौरान दूरस्थ ब्लॉक का विकल्प दिए जाने को लेकर शिक्षकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में जिलाधिकारी से भी प्रतिनिधिमंडल मिला। डीएम के हस्तक्षेप से नजदीक के विकास खंडों में विद्यालयों के चयन करने का विकल्प मिला। लिहाजा बाद में हुई काउंसिलिंग में एक शिक्षक की अभिलेखीय त्रुटि के कारण 19 ने विद्यालय लॉक किया। सभी शिक्षकों को उपजिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम की अगुवाई में बीएसए राजेंद्र सिंह ने विद्यालय आवंटन संबंधी पत्र सौंपा गया। शिक्षकों का कहना था कि अंतरजनपदीय तबादले में सिद्धार्थनगर स्थानांतरण होने पर घर के नजदीक तैनाती को लेकर खुशी थी, पर यहां आने पर दूरदराज स्कूल मिलने से निराशा ही हाथ लगी। बताते चले कि सिद्धार्थनगर से दूसरे जिलों के लिए 62 शिक्षकों का तबादला हुआ, पर 52 ही कार्यमुक्त हुए। शेष 10 ने गैर जिला जाने की इच्छा त्याग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed