फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   19 corona infected found, 70 cured

19 कोरोना संक्रमित मिले,70 हुए ठीक

Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
19 corona infected found, 70 cured
19 कोरोना संक्रमित मिले, 70 हुए ठीक
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद किए आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेट कर दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। वहीं 70 लोग कोरोना को हराकर घर गए। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगी है। पर संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में आठ कोरोना संक्रमित मिले। जबकि भवनपुर ब्लॉक क्षेत्र में चार, बर्डपुर एक, इटवा एक, खेसरहा एक और मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 19 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed