फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जिले के नौ केंद्र पर होगी टीईटी परीक्षा

जिले के नौ केंद्र पर होगी टीईटी परीक्षा

Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के नौ केंद्र पर होगी टीईटी परीक्षा
tet exam
सिद्धार्थनगर। जिले में 18 नंवबर को होने वाले टीईटी परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी अंतिम चरण में हैं। इस बार जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 8495 अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन सतर्क है। परीक्षा केंद्र के भीतर इसबार कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी न होने पाए, लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था के कड़ा प्रबंध रहेगा। गड़बड़ी रोकने के लिए एलआईयू की भी विंग से निगरानी किए जाने योजना है। साथ ही बाहर से पर्यवेक्षक भी परीक्षा को संपन्न कराने के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षओं में पेपर लीक होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। 18 नवंबर होने वाले टीईटी को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शासन स्तर से हर प्रकार हथकंडा अपनाया जा रहा है। परीक्षा के लिए केंद्र नामित किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को अपडेट किया जा चुका है। हर परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या मेें पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उन्हीं की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए बाहर से पर्यवेक्षक भी आएंगे, जो सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग करेंगे। विभागीय लोगों के मुताबिक कुल मिलकर इस बार परीक्षा में बहुत ही सख्ती बरती जाएगी। गड़बड़ी करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारित हो चुका है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी भी नहीं ले जा सकेंगे फोन
परीक्षओं में पेपर लीक होने के मामले सामने आने के बाद परीक्षा में कक्ष निरीक्षक और कर्मचारी भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। उन्हें बाहर ही मोबाइल फोन रखना होगा। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों पर पहले से ही रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय होगी इनकी परीक्षा
प्राथमिक स्तर की परीक्षा की सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 05 बजे तक होगी।

फोटोयुक्त पहचान पत्र रहेगा अनिवार्य
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटोयुक्त कोई भी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसमें अभ्यर्थी निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट एवं आधार कार्ड में से कोई भी पहचान पत्र लाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed