फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, युवक झुलसा

बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, युवक झुलसा

Thu, 12 Jul 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 12 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
  बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, युवक झुलसा
death - फोटो : file photo
डुमरियागंज/बांसी/इटवा। बारिश कई परिवारों पर आफत बनकर आई। डुमरियागंज के लोहरौली में धान की रोपाई करते वक्त बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हो गई व एक युवक झुलस गया।  त्रिलोकपुर के बिस्कोहर कसेरा में बुधवार रात कच्चा मकान ढहने से चार और बांसी कोतवाली क्षेत्र में  तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

 
डुमरियागंज के सोनहटी निवासी नसीबुल (60) और रामू (26) गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे लोहरौली गांव के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी बिजली गिरी और नसीबुल की मौत हो गई। रामू गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग रामू को सीएचसी बेंवा ले गए। वहां से उसे बस्ती   जिला अस्पताल रेफर किया गया।  पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया, वृद्ध की मौत पर लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, त्रिलोकपुर के बिस्कोहर के कसेरा मोहल्ले में बुधवार की रात हुई बारिश मेें भीखी का खपरैल का मकान गिर गया। हादसे के वक्त भीखी परिवार संग सो रहे थे। तेज आवाज पर सभी बाहर भागने लगे। इसी बीच लौटन (18), संगीता (15), शिवम (13) और अंशिका (4) घायल हो गए। पास के अस्पताल में अब इनकी हालत में सुधार है।  नायब तहसीलदार अनिल पाठक ने बताया, कानूनगो को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, पिपरा गांव निवासी विनोद (30)  छत पर सोए हुए थे। देर रात बादलों की गड़गड़ाहट पर वे छत से उतर थे। पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।  इसी तरह क्षेत्र के बभनी ताल गांव निवासी सुनील कुमार (22) और सूपा राजा गांव निवासी रमेश (45) देर रात छत से गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनोें का उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed