फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बैंककर्मी हड़ताल पर, नहीं हुआ लेनदेन

बैंककर्मी हड़ताल पर, नहीं हुआ लेनदेन

Wed, 30 May 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 30 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बैंककर्मी हड़ताल पर, नहीं हुआ लेनदेन
एसबीआई की शाखा में हड़़ताल के कारण्ा बुधवार को काम नहीं हुअाआ। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को बैंककर्मी कार्य से विरत रहे। इससे जिले में स्थित विभिन्न बैंकों की 92 शाखाएं बंद रहीं। हालांकि पूर्वांचल बैंक की 51 शाखाओं में कामकाज हुआ। बैंकिंग के जानकारों के अनुसार हड़ताल के चलते करीब एक अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


आईबीए द्वारा वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने के प्रस्ताव के विरोध समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। जिले में 143 शाखाओं में पूर्वांचल बैंक के 51 शाखाओं को छोड़कर अन्य बैंकों की शाखाओं के कर्मी हड़ताल पर रहे। विभिन्न बैंकों की 92 शाखाओं पर ताला लटकने से 50 हजार बैंक ग्राहकों को निराश होकर वापस होना पड़ा। एटीएम भी उन्हें मनमुताबिक राहत नहीं दे सके। कैश की किल्लत से जूझ रहे जिले में बैंकों की हड़ताल व अधिकांश एटीएम में धनराशि न होने से जरूरतमंदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इटवा संवाददाता के मुताबिक बैंक बंद होने से लोग रकम के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन



प्रभावित हुई बाइक की बिक्री
हड़ताल का असर व्यवसाय पर दिखा। मुख्यालय पर बाइक की बिक्री करने वाले व्यवसायी एसपी अग्रवाल व प्रमोद कुमार खेतान का कहना है कि कैश पेमेंट के बजाए चेक के जरिए भुगतान होने पर ही बाइक ग्राहक को उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। लिहाजा बैंक कर्मियों के हड़ताल से एक भी वाहन की बिक्री नहीं हो सकी। इससे व्यवसाय पर काफी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम भी रहे खाली
बैंकों में हड़ताल से निराश ग्राहकों को एटीएम से आस जगी। इसके बावजूद जिले में 63 एटीएम में 90 प्रतिशत में कैश का संकट बरकरार रहा। जिस एटीएम में कैश था, वहां ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। एटीएम से रकम निकालने पहुंचे राम दरश, राहुल का कहना था कि हड़ताल के बाद पैसे की जरूरत के लिए एटीएम पर पहुंचे, पर लंबी लाइन के कारण काफी दिक्कत हुई पड़ा।



देश व्यापी हड़ताल का असर जिले में भी रहा। जनपद में विभिन्न बैँकों की कुल 143 शाखाएं हैं, जिसमें पूर्वांचल बैंक हड़ताल से विरत रहा। इनकी 51 शाखाओं की रोज की तरह कामकाज हुआ। हड़ताल से लगभग एक अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है। गुरुवार को भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। - ओम प्रकाश अग्रहरि, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed