{"_id":"5a28289a4f1c1bc5758b7623","slug":"171512581274-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बोरी यूरिया के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बोरी यूरिया के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
khad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुनुवा (सिद्धार्थनगर)। खुनुवा चौकी की पुलिस ने चेंकिग के दौरान बुधवार को नेपाल में यूरिया ले जाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों पास से छह बोरी यूरिया बरामद किया गया। भारत-नेपाल की सीमा पर बुधवार को खुनुवा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई महेश सिंह ने गुजरौलिया गांव के शिवमंदिर के पास गश्त पर थे। इस दौरान साइकिल से दो लोग छह बोरी यूरिया खाद को नेपाल ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने माल समेत तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पकडे़ गए तस्करों की पहचान राम कुमार निवासी डोहरिया खुर्द थाना शोहरतगढ़ व रमेश निवासी चेतरा, थाना चिल्हिया बताया। दो साइकिल समेत छह बोरी यूरिया खाद को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।