{"_id":"5c5087d3bdec22738f51f1ca","slug":"161548781523-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 सेक्टर में बंटा जिला
Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
cctv
सिद्धार्थनगर। सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए वायस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए 76 केंद्र बनाए गए हैं और जिले को 20 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे तीन से चार केंद्रों की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्र से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 48502 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नकलविहीन परीक्षा के तहसीलवार पांच सचल दस्ते बनाए गए हैं। गणित, अंग्रेजी व विज्ञान की परीक्षा के दिन केंद्रों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
13 केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
जिले में 10 संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया गया है। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे और पुलिस अन्य केंद्रों की अधिक तैनात रहेगी।
कंट्रोल रूम स्थापित
परीक्षा संबंधित किसी भी समस्याओं के निस्तारण और जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें चार कर्मचारियों की नियुक्त की गई है।