फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सचिव ने महदेवा नानकार का दौरा किया

सचिव ने महदेवा नानकार का दौरा किया

Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
सचिव ने महदेवा नानकार का दौरा किया
शोहरतगढ में निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा ने शुक्रवार की सुबह ब्लॉक के विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान बर्डपुर नंबर 12 में 5.34 करोड़ से बन रही पानी की टंकी, प्राथमिक विद्यालय चिल्हिया में रुबेला टीकाकरण, कक्षा दो व तीन के बच्चों से गणित के बुनियादी ज्ञान को लेकर पूछताछ की। वहीं, महदेवा नानकार गांव में 9 करोड़ की लागत से बन रहे आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। सचिव के साथ सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेेट सौम्या पांडेय, एसडीएम अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ ब्लॉक के महदेवा नानकार गांव में 9 करोड़ की लागत से बन रहे आईटीआई भवन की जांच के दौरान सचिव ने भवन में प्रयोग हो रही निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को देखकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएचसी शोहरतगढ़ में सचिव ने जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूता कक्ष, जेई वार्ड, औषधि कक्ष भंडार, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे, लैब की जांच के उपरांत चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके पटेल से पूछताछ की। सचिव ने चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार मौर्य से सचिव ने अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाया।
विज्ञापन

नपं शोहरतगढ़ में चौपाल में वार्ड नंबर पांच धर्मशाला मोहल्ले में योजनाओं के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उर्मिला तिवारी ने शौचालय निर्माण में अनियमितता व बिजली बिल को लेकर शिकायत की। ईओ राम सिंह से नगर की सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मी, शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में पूछताछ की। तहसील में पहुंचे सचिव का पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय सिंह ने खुनुवां बाईपास रोड पर सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण हो रही भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर सचिव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने एसडीएम कक्ष व तहसीलदार न्यायालय में ऑनलाइन मुकदमों व उसके निस्तारण की जांच की। तहसील में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद मिलने पर सचिव ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई। महथा गांव में सचिव ने सेक्रेटरी शकील अहमद व प्रधान मोहम्मद आसिम नैयर से वृद्धा पेंशन, शौचालय, आवास के बारे में पूछताछ की। साथ ही लाभार्थियों से जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ तारा देवी, सीओ सुनील सिंह, एसओ रणधीर मिश्रा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष जफर आलम आदि मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed