{"_id":"5ace3fed4f1c1bd63d8b4977","slug":"161523466221-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले आठ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले आठ डॉक्टर
siddharthnagar
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। करीब 15 मिनट के निरीक्षण के दौरान आठ डॉक्टर ओपीडी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। समुचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई तय है।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के आए दिन लेटलतीफी की शिकायतें मिल रहीं थीं। लिहाजा डीएम कुणाल सिल्कू ने एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल और तहसीलदार संतोष कुमार ओझा की दो सदस्यीय टीम गठित कर औचक निरीक्षण का निर्देश दिया था। टीम बुधवार सुबह करीब 9.15 बजे जिला अस्पताल पहुंची। उपस्थिति रजिस्टर से मिलान किया। सभी कमरों में जाकर जांच की। मरीजों की भीड़ लगी थी, मगर डॉक्टर नदारद थे।
ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे ही है, मगर सवा घंटे बाद भी चिकित्सक नदारद रहे। निरीक्षण के दौरान वार्डों में भी चिकित्सक नजर नहीं आए। अनुपस्थिति की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की। जिलाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सभी अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह चिकित्सक रहे अनुपस्थित
शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एसएस पटेल, फिजिशियन परामर्शदाता डॉ.सीबी चौधरी, डॉ. अरविंद कुमार, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.एमपी मल्ल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.रंजीत पटेल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय चौधरी, जनरल सर्जन डॉ. उजैर अतहर, महिला चिकित्साधिकारी डॉ.संगीता पांडेय।