फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पशुओं के स्वास्थ्य पर जिम्मेदार दें ध्यान

पशुओं के स्वास्थ्य पर जिम्मेदार दें ध्यान

Tue, 04 Jun 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पशुओं के स्वास्थ्य पर जिम्मेदार दें ध्यान
पशुओं के स्वास्थ्य पर जिम्मेदार दें ध्यान: मंडलायुक्त
विज्ञापन

फोटो-
मंडलायुक्त बस्ती ने किया मरवटिया माफी व महरिया गोशाला का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। बस्ती मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मंगलवार को उसका क्षेत्र के मरवटिया और महरिया गोशला का निरीक्षण कर पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही समय से चारा-पानी मुहैया कराने की की हिदायत दी।

मंडलायुक्त अलिन कुमार ने उसका विकास क्षेत्र के मरवटिया माफी व जिला मुख्यालय से सटे महरिया ग्राम पंचायत स्थित गोशाला के निर्माण की प्रगति व उसमें रहने वाले पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। महरिया में 450 पशुओं के रहने के लिए एक करोड़ से अधिक की लागत से गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। पशुओं के छाजन, भूसा, चारा, नहलाने और पेयजल आदि की व्यवस्था किया गया है। मंडलायुक्त ने फेंसिंग तार से बने बाउंड्री के लिए डीएम कुणाल सिल्कू से जानकारी ली। साथ ही निर्धारित क्षमता से कम 24 पशुओं को देखकर नाखुश हुए। निर्देश दिया कि एक भी छुट्टा पशु सड़क या किसी के खेत में नहीं दिखना चाहिए। इसके विपरीत मरवटिया माफी ग्राम पंचायत में चल रहे गोशाला की तारीफ भी मंडलायुक्त ने की। यह गौशाला ग्राम पंचायत से निर्मित है। बता दें कि गोशाला निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री की संयुक्त रूप से लगाई गई है। भूसा, चारा, पानी और दवा के लिए इन्हीं दोनों के नाम से खाता संचालन किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम उमेशचंद्र निगम, बीडीओ राजकुमार वर्मा, एडीओ राजेन्द्र गुप्ता, सेके्रटरी चंद्रशेखर सिंह, विमलकांत, शरद चंद त्रिपाठी, मदन, शिशिर कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान जगदीश प्रताप जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed