फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अव्यवस्थित पार्किंग से मंदिर चौराहे पर लग जा रहा जाम

अव्यवस्थित पार्किंग से मंदिर चौराहे पर लग जा रहा जाम

Tue, 04 Jun 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थित पार्किंग से मंदिर चौराहे पर लग जा रहा जाम
फोटो कैप्सन-04एसडीएन80पी- डुमरियागंज मंदिर चैराहे पर लगा जाम।
विज्ञापन

- डुमरियागंज मंदिर चैराहे पर बड़ी गाडिय़ों के गुजरने पर अक्सर लगने वाले जाम से टूट रही लोगों की हिम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। डुमरियागंज मंदिर और बैदौला चौराहे पर अव्यवस्थित पार्किंग से आए दिन जाम लगने से समस्या उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को डुमरियागंज मंदिर चौराहा और बैदौला चैराहे पर कईबार वाहनों की रफ्तार रूकी रही। जाम के पीछे नगर की सड़क के दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर कब्जा और डुमरियागंज-बांसी व बैदौला-बस्ती मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ प्राइवेट बसों के अव्यवस्थित ढंग से खड़ा करने से जाम की समस्या लाइलाज बन गई। लोगों ने प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

तीन माह पहले डुमरियागंज में तत्कालीन एसडीएम और नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के बाद जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई थी। मगर फिर से लोगों ने सड़क की पटरियों पर कब्जा जमा लिया। बैदौला के दवा व्यवसायी मलिक अब्दुल सलाम ने बताया कि टाउन में सबसे जयादा अतिक्रमण डुमरियागंज मंदिर चौराहे और बैदौला चौराहे पर है। यहां के दुकानदार अपनी दुकानें सड़क की पटरियों तक लगाते हैं। किराना व्यवसायी संदीप ने बताया कि अतिक्रमण नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण है। इमरान ने बताया कि बैदौला-बांसी और मंदिर चौराहे से इटवा रोड मार्ग पर तो प्राइवेट बस, टैंपो व जीप सड़क पर खड़ी कर देने से वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। आए दिन जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक कईबार डुमरियागंज मंदिर चौराहा व बैदौला चैराहा-बांसी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार रूकी रही। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि मंदिर चौराहे पर सुन्दरीकरण का काम चालू है। इसके अलावा सड़कों के किनारे गलत ढंग खड़े वाहनों को हटवाने के साथ ही उन पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed