फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आयुक्त, डीएम भी नहीं निपटा सके 64 मामले

आयुक्त, डीएम भी नहीं निपटा सके 64 मामले

Tue, 04 Jun 2019 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त, डीएम भी नहीं निपटा सके 64 मामले
नौगढ तहसील दिवस में फरियाद सुनते कमिश्नर और आईजी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। फरियादियों की समस्या हल करने के लिए सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 65 में से सिर्फ एक मामले का ही निस्तारण हो सका, जबकि मंडलायुक्त, डीआईजी व डीएम की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने अधिकारियों से गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाएं। पीड़ित व्यक्तियों के प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। प्रस्तुत 65 प्रार्थना पत्रों में राजस्व के 38, पुलिस विभाग के 19, विकास के दो व छह अन्य मामले थे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्र, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, डीएफओ वीके मिश्र, पीडी संत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी त्रिभुवन की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में कुल 82 मामले आए, मगर एक भी निस्तारण नहीं हो सका। यहां तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, सीओ महेंद्र सिंह देव, बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 मामले आए। इनमें से सिर्फ का निस्तारण हो सका। यहां तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में आए 51 मामले में एक ही हल हो पाया। इस मौके पर मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, डीआईजी आशुतोष कुमार, उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीओ नईम अंसारी खां, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘साहब! मैंने नहीं किया है कब्जा, जांच करा लें’
डुमरियागंज। संपूर्ण समाधान दिवस के दिन परसा इमाद गांव निवासी रामसुरेमन चौधरी ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि हल्का लेखपाल की चार मई 2016 की रिपोर्ट के आधार पर उस पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा चल रहा है, जबकि उसने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। रामसुरेमन ने एडीएम से स्थलीय निरीक्षण कराके मुकदमे को समाप्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed