फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सर्वाधिक मतदान वाले बूथ के प्रमुख सम्मानित होंगे

सर्वाधिक मतदान वाले बूथ के प्रमुख सम्मानित होंगे

Mon, 03 Jun 2019 11:13 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
सर्वाधिक मतदान वाले बूथ के प्रमुख सम्मानित होंगे
BJP
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की जीत से उत्साहित भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत छह से 10 जून तक विधानसभा क्षेत्रवार समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने दी। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद संगठनात्मक स्तर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें सांसद समेत क्षेत्रीय विधायक, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं की सहभागिता रहेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 15-15 ऐसे बूथ प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा, जहां भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मतदान हुआ है। इसके बाद रोड शो होगा। इसी कड़ी में अधिक मतदान होने वाले गांवों में पहुंचकर जनता का आभार जताने का भी कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष के मुताबिक 6 जून को इटवा में एक मैरेज हाल, 7 जून को बांसी के चंगेरा पैलेस, 8 को डुमरियागंज तहसील मुख्यालय, 9 को कपिलवस्तु का लोहिया कला भवन, 10 जून को शोहरतगढ़ का समारोह सूर्या महाविद्यालय परसा में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक मौर्य, व जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed