{"_id":"5cf40044bdec2207194b1809","slug":"155949472113-siddharthnagar-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकान में मिली गड़बड़ी, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकान में मिली गड़बड़ी, दिया नोटिस
Sun, 02 Jun 2019 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में अंग्रेजी शराब की दुकान की जांच करते आबकारी निरीक्षक गौरवचंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बाराबंकी जिले में शराब की सरकारी ठेके से शराब की पीने से मौत के मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरियागंज के एक दर्जन दुकानों की जांच की। यहां चार दुकानों में कागजात में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है।
आबकारी निरीक्षक गौरव चंद, सीओ डुमरियागंज महेंद्र सिंह व एसओ डुमरियागंज केडी सिंह, एसओ भवानीगंज दीपक कुमार दुबे की संयुक्त टीम ने रविवार को डुमरियागंज सर्किल की शराब की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने डुमरियागंज कस्बे में स्थित देशी शराब दुकान डुमरियागंज नंबर दो, विदेशी दुकान डुमरियागंज एवं बियर की दुकान की बस स्टॉप के पास की दुकान का औचक निरीक्षण किया। यहां टीम ने स्टाक, शराब के ब्रांड, हॉलमार्क, कपंनी और कागजात देखा। साथ ही दुकान के आसपास भी जाकर देखा। साथ ही दुकान चलाने वाले मुंशी के बारे में उससे पूरी जानकारी ली। इसके बाद मॉडल शॉप डुमरियागंज एवं पटखौली नंबर दो स्थित देशी विदेशी एवं बियर की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। इनमें देशी शराब दुकान डुमरियागंज नंबर दो, विदेशी शराब दुकान डुमरियागंज, मॉडल शॉप एवं पटखौली नंबर दो देशी दुकान में कागजात व सफाई व्यवस्था, लाइसेंस की फोटो कॉपी पाए जाने पर चारो दुकानों को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। आबकारी निरीक्षक गौरवचंद ने बताया कि चार दुकान में कुछ खामियां मिली हैं।
उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह, सीओ बांसी नईम खान, आबकारी निरीक्षक सदर शिखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ओदनाताल गांव में नदी के किनारे शराब के ठिकानों पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण भी नष्ट किए गए। इस दौरान एसओ जोगिया संजय कुमार दुबे आदि मौजूद थे।