{"_id":"5cf4003ebdec22070264cb06","slug":"155949471520-siddharthnagar-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर सजी बाजार, खरीददारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर सजी बाजार, खरीददारी तेज
Sun, 02 Jun 2019 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ चौराहे पर सेवईं व कपडे़ खरीदते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रमजान में शिद्दत की इबादत के बाद रोजेदारों को ईद का तोहफा मिलेगा। अब ईद की खुशियां ज्यादा दूर नहीं हैद्घ लिहाजा बाजारों में ईद की रौनक बिखरने के साथ ही पूरे सवाब पर है। कपड़े, ज्वेलरी, सेवईयां, बर्तन आदि सामानों की दुकानों पर बढ़-चढ़कर खरीदारी हो रही है। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। आधी आबादी ईद को खास बनाने के लिए जबरदस्त तैयारियों में जुट गई हैं।
ईद पर्व की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। अब दुकानों में इत्र, टोपी और सेवइयों की खरीदारी तेज हो गई है। सेवइयों के लिए मेवा लेने वालों की भीड़ दुकानों में उमड़नी शुरू हो गई। लोगों में उत्साह का माहौल रहा। ईद का पर्व पांच या छह जून को मनाया जाएगा। ईद का पर्व नजदीक आते ही जिला मुख्यालय समेत तहसील व ब्लाक मुख्यालयों के प्रमुख बाजारों में चहल पहल जारी बाजार की दुकानों पर तरह-तरह की सेवइयों की पैकेट 130-140 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही थी। धागे और कपड़े से बनी टोपियों की बिक्री बढ़ गई है। टोपी के अलावा अलग-अलग डिजाइन में बुर्के की डिमांड भी बढ़ी है। युवा व्यवसायी रवि शर्मा ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग लुंगी, कुर्ता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बच्चे, युवा जींस शर्ट पैंट पसंद कर रहे हैं। जिसकी रेंज 400 रुपये से शुरू होकर चार हजार रुपये से अधिक है। नगर के साड़ी व्यवसायी संजय कसौधन ने बताया कि ईद के मद्देनजर कॉटन साड़ी, सिल्क साड़ी की मांग हैं। कॉटन साड़ियां 400 से एक हजार रुपये तथा सिंथेटिक साड़ियां एक हजार से दो हजार रुपये से अधिक रेंज तक बिक रही है।
त्योहार को लेकर उत्साह
ईद खुशियां लेकर आती है। युवा, बच्चे व जवान सभी नए कपड़े पहन कर एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की बधाई देते हैं। अलविदा की नमाज के बाद से ही ईद की तैयारी शुरू हो जाती है। कपड़ों की खरीद के अलावा महिलाएं चूड़ी, कपड़े व अन्य शृंगार प्रसाधन की सामग्री खरीदती हैं। चूड़ियों की दुकान पर फिरोजाबाद निर्मित चूड़ियां विभिन्न नामों से पैकिंग में उपलब्ध रहीं। रेडिमेड वस्त्रों की खरीद के लिए लोगों का रुझान अधिक रहा। पुरुषों व बच्चों के कपड़े रेडीमेड ही सस्ते पड़ते हैं। इसके अलावा समय भी कम है इसलिए इतनी जल्दी सिलाई भी नहीं हो सकती। इसलिए रेडिमेड कपड़े अधिक खरीदे जाते हैं।
विज्ञापन
लेडीज कपड़ों में पैंट की डिमांड
लेडिज पैंट वैराइटी में स्टेजुबल पैंट 300, रेयान पैंट 350, जैगीस पेंट 300, कॉटन पेंट 350, पेंट प्लाजो 250 से 400 तक रुपये में बिक रही है। सलवार वैराइटी में चिकन सलवार 380, कॉटन सलवार 250, रेयान सलवार 300 रुपये में बिक रही है। स्टॉल वैराइटी में हैदराबादी स्टॉल 120, डोकोमो स्टाल 200 में बिक रहा है। दुपट्टा, स्टाल, पैंट, सलवार, लैगी अलग-अलग प्राइस अलग-अलग वैराइटी में भी आ रहे हैं।
दुपट्टे में मिल रही वैरायटी
चौरस शीशा 100, मल्टी झालर 160, बनारसी दुपट्टा 350 से 2000, फूलकारी दुपट्टा 750, चाइना फून्दा 250, टिशू मल्टी दुपट्टा 220, कॉटन फून्दा 150, राजस्थानी दुपट्टा 325, चंदेरी दुपट्टा 450, बंधेज दुपट्टा 525, काटन बंजारा 250, कॉटन प्रिंट दुपट्टा 100 से 250, नेट वेडिंग 200 से 1200 रुपया तक की रेंज में आ रहे हैं। दुपट्टों में और भी वैराइटी है। जिसकी कीमत 100 से 180 रुपया तक है। लैगी वैराइटी में मैकलीन लैगी 250, साहिबा कट 230 रुपये में बिक रही है। प्लाजो वैराइटी में चिकन प्लाजो 450, रेयान प्लाजो 300, काटन प्लाजो 200, प्लेन प्लाजो 250 रुपये में बिक रहा है।