फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मार्फिन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मार्फिन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
मार्फिन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बढनी। एसएसबी 50 वाहिनी व ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान चार तस्करों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 25.4 ग्राम मार्फिन नामक मादक पदार्थ बरामद किया। पूछताछ के बाद चारों को ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया मादक पदार्थ बाराबंकी जिले से नेपाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसबी 50 वाहिनी निरीक्षक महेंद्र कुमार व चौकी प्रभारी बढ़नी रामप्रकाश चंद की संयुक्त टीम शनिवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या कुछ 567 के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर सीमा पार करने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम को सतर्क कर दिया गया। इसी बीच चार संदिग्ध दिखे। टीम ने चारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी व पूछताछ में करने पर कुछ भूरे रंग का पाउडर मिला। चारों को कैंप लाकर संदिग्ध पाउडर की जांच की गई तो वह मादक पदार्थ मार्फिन निकला। तौल के बाद 25.4 ग्राम मिला। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान रफिक, नारायण बहादुर छत्री, छोटू व प्रवीण थापा के निवासी नेपाल के रूप में की गई। पकड़े गए मार्फिन जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख 4 हजार बताई गई। पकड़े गए चारों तस्करों को ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक हरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार, राजाराम, चंदन सरकार, सोभित कुमार, अरुण, अमित शर्मा व फैज खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed