फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मोबाइल पर अब नहीं मिलेगा शटडाउन

मोबाइल पर अब नहीं मिलेगा शटडाउन

Wed, 22 May 2019 11:18 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर अब नहीं मिलेगा शटडाउन
डुमरियागंज। आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर के जोगिया में विद्युत दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए विद्युत लाइनमैनों की मौत के बाद अब विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब मोबाइल पर शटडाउन नहीं दिया जाएगा। इसके के लिए विभागीय कर्मी व लाइनमैन द्वारा सब स्टेशन पर आकर लिखित रूप से आवेदन करना होगा। इसके बाद शट डाउन विभागीय कर्मी देंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी कर इसे अमल में लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बुधवार से जिले में मोबाइल से शट डाउन देने की व्यवस्था बंद कर लिखित रूप से आवेदन करने पर ही शटडाउन मिलेगा। इसे लेकर सबस्टेशन पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। डीजी टू (टेक्निशियन) मुलायम सिंह यादव ने बताया कि मोबाइल से शट डॉउन लेने के बाद विद्युत दुर्घटना होने की घटनाएं भी अकसर हो जाती थी। विभाग के उच्चाधिकारी के आदेश के बाद मोबाइल से शटडाउन देने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। अवर अभियंता अमरजीत ने बताया कि अगर किसी ने मोबाइल पर शटडाउन लिया या दिया तो उसकी जिम्मेदारी होगी। अगर कोई घटना होती है तो वह जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed