फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अंतिम राउंड में रेंडम होगी वीवीपैट की गणना

अंतिम राउंड में रेंडम होगी वीवीपैट की गणना

Tue, 21 May 2019 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंतिम राउंड में रेंडम होगी वीवीपैट की गणना
कलेक्ट्रेट पर मीडिया से मुखातिब होते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना 23 मई को की जाएगी। सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूूर्ण व पारदर्शितापूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में है। विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना की जाएगी, जिसमें 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। अंतिम राउंड में वीवीपैट की रैंडम जांच होगी। इसके बाद ही जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

यध्े जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने दी। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। गणना के लिए एक विधानसभा में कुल 14 टेबल लगेंगे। मतगणना विधानसभा वार सम्पन्न किया जाएगा। मतगणना के अंतिम राउंड में एक टेबल पर वीवीपैट से काउंटिंग होगी। शोहरतगढ़ की मतगणना 30 राउंड में, कपिलवस्तु में मतगणना 38 राउंड में होगा, इसमें बूथ संख्या 78, 108, 307 की गणना वीवीपैट से अंतिम में की जाएगी। बांसी की मतगणना 32 राउंड में, इटवा की मतगणना 29 राउंड में तथा डुमरियागंज की मतगणना 34 राउंड में होगी। शोहरतगढ़ की मतगणना के अंतिम राउंड में बूथ संख्या 126 प्राथमिक विद्यालय भावपुर उर्फ गुलरी में सीआरसी न होने के कारण मतगणना वीवीपैट से किया जाएगा। मतगणना के अंतिम राउंड में प्रत्येक विधानसभा के एक टेबल पर रेंडम आधार पर 5-5 वीवीपैट से गणना होगी। पीठासीन अधिकारी द्वारा माकपोल के बाद सीआरसी/मशीन को क्लीयर नहीं किए जाने वाले बूथों की गणना भी वीवीपैट के माध्यम से की जाएगी, ऐसे कपिलवस्तु विधानसभा में 02 बूथ तथा शोहरतगढ़ में 01 बूथ चिह्नित है। मतगणना में लगे सभी कार्मिक सुबह 6.00 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

देरी से दिया जाएगा प्रमाण पत्र
डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि हार जीत तो करीब चार से पांच के बीच पता चल जाएगा। लेकिन प्रमाण पत्र देर से दिया जाएगा। बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रत्येक विधानसभा के पांच-पांच ईवीएम और वीवीपैट की रैंडम जांच की जाएगी। एक ईवीएम और वीवीपैट की रैंडम जांच में कम से कम 45 से 50 मिनट का समय लगेगा। पांचों विधानसभा के ईवीएम और वीवीपैट की जांच के बाद ही जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बताया कि इस बीच कोई अफवाह ने फैले इसके लिए लोगों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल और कैमरे पर रोक
डीएम ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल से लेकर कैमरे तक पर रोक लगाई गई है। यह रोक निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगाई गई है। बताया कि मीडिया से लेकर प्रत्याशी यहां तक की एसपी मोबाइल मतगणना स्थल के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed