{"_id":"5ce2e037bdec22077654ead7","slug":"155837246013-siddharthnagar-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से मायके पत्नी को छोड़ा, सुबह मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से मायके पत्नी को छोड़ा, सुबह मौत
Mon, 20 May 2019 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्हिया। रविवार शाम पत्नी की बेरहमी से पिटाई करके मायके में छोड़ आया। सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना चिल्हिया क्षेत्र के बचड़ा गांव का है। मृतका के पिता ने पति पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
चिल्हिया पुलिस को तहरीर देकर बचड़ा गांव निवासी घरभारी ने कहा है कि उसने बेटी नंदनी (21) की शादी 14 माह पूर्व क्षेत्र के ही मोहनपुर के टोला कोहरड़ीहवा निवासी रामजीत के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसे परिवार के लोग फ्रीज, कूलर रुपये मांगने के लए दबाव बनाने लगे। मना करने के बाद बेटी को आए दिन मारते-पीटते थे। 19 मई को बेटी का फोन आया कि ससुराल चले आइए यह लोग हमें मार डालेंगे। पिता पहुंचे तो बेटी को कई जगह जला दिया गया था। रस्सी से गला भी कसा गया था। हम लोग समझा-बुझाकर घर चले आए। शाम को दामाद रामजीत ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की और घर के बाहर छोड़ गया था। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे। सुबह देखा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नंदू गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।