फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 corona postive found

कोरोना के 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Wed, 15 Jul 2020 05:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
15 corona postive found
जिले में कोरोना के 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

शोहरतगढ़ और सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं निवासी
रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं कोरोना 329 केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना के 15 नए केस सामने आए। इनमें हियुवा नेता और उनके परिवार तीन सदस्यों के अलावा न्यायालय में काम करने वाला व्यक्ति भी शामिल है। सभी संक्रमितों को मरीज शोहरतगढ़ और सदर तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में कोरोना के अब तक 329 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 257 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है, जबकि 62 एक्टिव केस हैं और अब तक 10 की कोरोना से जान गई है।
जनपद न्यायालय में काम करने वाला एक 28 वर्षीय व्यक्ति फ्लू की शिकायत पर जिला अस्पताल आया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक ने बताया कि वह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था। शोहरतगढ़ कस्बे के ही एक हियुवा नेता और उनके परिवार के तीन सदस्यों का नमूना भी जांच को भेजा गया था। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की एक महिला सहित पांच अन्य लोगों की भी जांच के लिए सैंपल लिया गया था इनमें नगर पंचायत के कर्मचारी भी शामिल था। इनके अलावा बर्डपुर ब्लॉक के तीन बढ़नी, लोटन और उसका बाजार के एक-एक युवक का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट यह सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ आइवी विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिंहेश्वरी मंदिर पर सील
नगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन से बचाव के मद्देनजर मंगलवार देर शाम को सिंहेश्वरी मंदिर को सील कर दिया। मुख्य गेट सहित अन्य रास्तों को बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नगर में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति की दुकान मंदिर परिसर में थी और आशंका थी की वह दुकान पर गया था। इसलिए मंदिर को सील कर दिया गया है, जिससे लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। एसओ सदर आरबी सिंह बताया कि नगर में संक्रमित पाए जाने के बाद मंदिर को सील कराया गया है। पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed