फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 augest tayeri

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा 74 वां स्वतंत्रता दिवस

Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
15 augest tayeri
सादगीपूर्ण तरीके से मनेगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

डीएम ने आंबेडकर सभागार में बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सभी विभागों के कार्यालय और शिक्षण संस्थाओं में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने मंगलवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में हुई बैठक में कहीं।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के कारण स्वतंत्रता दिवस पर सादगी पूर्ण तरीके से ध्वजारोहण किया जाएगा। किसी विभागीय एवं शिक्षण संस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में कम से कम लोगों की उपस्थिति रहे, किसी प्रकार के भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम से परहेज किया जाए। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन और मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। सभी विभागों के कार्यालय पर अधिकारी एवं कर्मचारी और शिक्षण संस्थानों पर सिर्फ शिक्षकों की ही मौजूदगी रहेगी। सरकारी भवनों और चौराहों आदि सार्वजनिक स्थानों पर पहले की तरह सजावट की जाएगी। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्ता, एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, सीओ सदर दिलीप सिंह, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्या, तहसीलदार शोहरतगढ़ राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed