फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी बुद्ध भूमि

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी बुद्ध भूमि

Mon, 10 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी बुद्ध भूमि
सिद्धार्थनगर। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। केसरिया वस्त्रधारण किए श्रद्धालुओं ने फल, फूल, बेलपत्र और दूध अर्पित कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दिनभर जारी बारिश की फुहारें भी भोलेनाथ के जलाभिषेक को आतुर रहीं। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

सावन के पहले दिन सोमवार को बाबा भोलेनाथ की आराधना का पुण्य अर्पित करने के लिए भक्तों का उत्साह सुबह से नजर आने लगा था। ब्रह्ममुहूर्त में ही नहा-धोकर श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नगर के सिंहेश्वरी देवी मंदिर, बेलहिया चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमानगढ़ी, सिद्धार्थ तिराहा, शिवपुरी कॉलोनी, जेल कॉलोनी सहित विभिन्न मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बाबा की आराधना की। पूरे दिन यह सिलसिला चला। लगातार हो रही बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं थी। हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर से बोल बम जलाभिषेक समिति के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकली। बैंड-बाजे संग निकली शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विजय नगर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर, गांधीनगर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, पूरब पड़ाव स्थित रामजानकी मंदिर में जलाभिषेक होते हुए सिंहेश्वरी मंदिर पहुंची। यहां भंडारे का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में शिव-पार्वती, विघ्नहर्ता श्रीगणेश, भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सदर विधायक श्यामधनी राही, शेषराम गौड़, विनित सिंह, राणा प्रताप सिंह, अश्वनी शुक्ला, पवन जायसवाल, सिद्धार्थ गौतम, शिवकुमार गुप्ता, कैलाश पंक्षी, अनिल कुमार सिंह, शंभूनाथ गुप्ता, अरुण प्रजापति, कंचनलता जायसवाल, सरिता जायसवाल, विद्या जायसवाल, सत्यभामा मिश्र, अभिषेक गोंड, केपी, श्रीधर पांडेय, रामलखन साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बानगंगा से जलभरकर किया बाबा का जलाभिषेक
पकड़ी बाजार। ग्रामसभा भटमला में भगवान शिवशंकर के जलाभिषेक के लिए सावन मास के पहले दिन सोमवार को बानगंगा नदी सोनवली के घाट पर श्रद्धालुओं ने जल भरा। यहां से यात्रा निकाल कर भटमला के शिवमंदिर पहुंचे। भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। बभनी, जम्हिरिया, पिपरी, मेहनौली, पकड़ी आदि मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष मनीराम गुप्ता, मगरे पासवान, बाबूराम प्रजापति, वीरु विश्वकर्मा, शेषपाल, श्रीराम विश्वकर्मा और दयाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed