फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फर्श पर गिरने से मासूम की मौत

फर्श पर गिरने से मासूम की मौत

Sun, 09 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
फर्श पर गिरने से मासूम की मौत
बांसी (सिद्धार्थनगर)। गहरी नींद में सो रहे माता-पिता की बेफिक्री ने शनिवार को एक मासूम की जान ले ली। मासूम रात्रि में अपने माता-पिता के साथ तख्त पर सो रहा था। अचानक से वह फर्श पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हृदयविदारक घटना बांसी क्षेत्र के नेहरुनगर वार्ड की है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

नरकटहा के नेहरुनगर वार्ड निवासी लालचंद का दो माह का पुत्र शनिवार की रात बिस्तर पर सो रहा था। पास में माता-पिता भी थे। अर्द्धरात्रि में मासूम बिस्तर से फर्श पर गिर गया। चीख सुनकर घरवालों की नींद खुली तो बच्चे को उठाया। सिर में गंभीर चोट के चलते मासूम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस बाबत लालचंद की मां दुलारी देवी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मोहल्ले में मासूम की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रात्रि में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुआ था। इसी दौरान बालक जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल, इस बाबत कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना था कि दादी ने सोते समय फर्श पर गिरने से मासूम की मौत की बात लिखित रूप से दी है। इसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed