{"_id":"69f7b4685e6d26e9f009b523","slug":"133-patients-were-treated-in-bhanwapur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157607-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भनवापुर में हुआ 133 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भनवापुर में हुआ 133 मरीजों का इलाज
Mon, 04 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 133 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 40, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 37 और पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 46 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा पीएचसी पहुंच कर आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन