{"_id":"5b1180ef4f1c1bfa6e8b5ade","slug":"131527873775-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के लिए काम कर रही पुलिस : माता प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के लिए काम कर रही पुलिस : माता प्रसाद
siddharthnagar
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।सूबे की पुलिस जनता के हितों को ध्यान में न रखकर भाजपा नेताओं के लिए काम कर रही है। बदले की भावना से भाजपाइयों के इशारे पर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की खोखली सरकारों से आजिज मतदाताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में परिणाम दिया है।
ये बातें प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कही। वह शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि पुलिसिया तांडव के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। गत 6 मई के बाद से गोरया गांव के मस्जिद में अजान नहीं हुई है। कई परिवार बेटियों की शादी अपने गांव में न करके दूसरे गांव में जाकर कर रहे हैं। भदोखर भावपुर, महादेव घुरूहू के मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा गया है।
कहा कि उत्पीड़न के साथ ही जबरन घरों पर भाजपा का झंडा लगवाने का काम किया जा रहा है। पुलिस भाजपाइयों के लिए वसूली अमीन के रूप में काम कर रही है। कैराना व नूरपुर के उपचुनाव में भाजपा की हार को खोखली सरकार का परिणाम है। सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न न रुका तो सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ेगा।