{"_id":"5a43d8ec4f1c1b4c528bbfcd","slug":"131514395884-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव में झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव में झूमे श्रोता
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव का मंच बुधवार को भक्तिकालीन संगीत की सरिता में डूब गया। सनातन संस्था की मेनका मिश्रा और रत्नेश दुबे की जोड़ी ने तुलसी, मीरा, सूर, बिहारी के भक्ति गीतों को प्रेम रस में पिरोकर श्रोताओं को आनंदित किया तो अमीर खुसरो और मलूकदास के सूफी गीतों से भी दिल जीता। ऐ री सखी मोरे पिया घर आयो... के सूफियाना गीत पर श्रोता झूम उठे।
भक्तिकालीन संगीत को समर्पित कपिलवस्तु महोत्सव की तीसरी संध्या की औपचारिक शुरुआत अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मंच पर आईं मेनका मिश्रा और रत्नेश दुबे की जोड़ी ने गाइए गणपति जग वंदन... से गणेश वंदना की। इसके बाद तुलसीदास की रचना जो मोही राम लागते मीठे... को नए अंदाज में सुनाकर श्रोताओं को आराध्य देव की भक्ति में लीन कर दिया। व्यास के गीत परम धन राधे नाम अपार... से श्रीकृष्ण की भक्ति को नया आयाम दिया। मलकूदास की सूफी रचना तेरा मैं दीदार दीवाना... को भी श्रोताओं ने हाथों हाथ लिया। कलाकारों ने अपने गीतों से ही श्रोताओं को अयोध्या, मथुरा, बरसाने सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ दिया। भक्तिकालीन संगीत की यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। इसके बाद निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर भी लोग झूमते रहे। भक्ति संध्या से पहले महोत्सव में स्थानीय कलाकार के तौर पर जुनेल अदी व अनिरुद्ध मौर्य ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सराहना पाई। कार्यक्रम में डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह, सीडीओ अनिल मिश्र, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।