फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाढ़ग्रस्त कृषि भूमि का सर्वे आज से

बाढ़ग्रस्त कृषि भूमि का सर्वे आज से

Mon, 28 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त कृषि भूमि का सर्वे आज से
सिद्धार्थनगर। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे किसानों की फसलों के सर्वे के लिए कृषि विभाग ने सात टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में राजस्व, कृषि और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। यह टीम मंगलवार से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ग्रस्त कृषि भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर किसानों को क्षति की पूर्ति की जाएगी। हालांकि उन किसानों के हाथ कुछ खास नहीं आएगा, जिन्होंने बीमा कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2.89 लाख किसान हैं। इनमें करीब 37 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत हैं। केसीसी के माध्यम से बीमा योजना के दायरे में आए किसानों की पूरी फसल को बीमा कंपनी ने आच्छादित किया है। यानी फसल के नुकसान पर कंपनी उसकी क्षतिपूर्ति करेगी। अन्य किसानों ने बीमा कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी, लिहाजा उनकी क्षति की पूर्ति शासन-प्रशासन की कृपा पर निर्भर है। बहरहाल, सर्वे के लिए विभाग ने पूरे जिले में सात टीमों का गठन कर दिया है। टीम में कृषि विभाग के अलावा राजस्व व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। यह टीम प्रत्येक गांव में जाकर बाढ़ से नष्ट फसल का सर्वे करेगी और उसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक जिन किसानों की 70 फीसदी से अधिक फसल क्षति हुई है, उन्हें मुआवजे की 25 प्रतिशत राशि एक माह के भीतर प्रदान कर दी जाएगी। बीमा युक्त किसानों को मुआवजे का वितरण फसल बीमा के स्वीकृत दर के अनुसार किया जाएगा, जबकि अन्य किसानों को शासन से अनुमोदित दर के अनुसार मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल नुकसान का यह है अनुमोदित दर
बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता राशि का वितरण वर्ष 2015-20 तक के लिए स्वीकृत राज्य आपदा मोचक निधि के मानकों के अनुरूप दिया जाएगा। इसके अनुसार कृषि व उद्यान की वार्षिक फसलों की क्षति के बदले असिंचित क्षेत्र के लिए 6800 रुपये और सिंचित क्षेत्र के लिए 13500 रुपये प्रति हेक्टेयर रुपये निर्धारित है। किसी भी किसान को न्यूनतम एक हजार रुपये से कम की राशि नहीं दी जाएगी। यह मानक उन किसानों के लिए है, जिन्होंने बीमा नहीं कराया है। बीमा युक्त किसानों की क्षतिपूर्ति बीमा के अनुसार न दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed