{"_id":"651c6b7b456b4e5dc50b4248","slug":"13-people-injured-in-earthquake-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-5830-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में भूकंप से 13 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में भूकंप से 13 लोग जख्मी
Wed, 04 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। नेपाल के धनगढ़ी जिला अंतर्गत में भूकंप आने से 13 लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए तथा 20 मकान जमींदोज हो गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है। जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। नेपाल के धनगढ़ी जिला के पुलिस अधीक्षक भारत बहादुर शाह के अनुसार मंगलवार को को सुबह 2:40 पर 5.3 रिक्टर पैमाने पर भूकंप आया, जिसमे 13 लोग घायल हो गए और 20 मकान जमींदोज हो गया। नेपाल राष्ट्र के भूकंप मापन अनुसंधान केंद्र के अनुसार मंगलवार की रात में ही चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें 3:45 पर 4:28 पर 4.1 रिक्टर स्केल तथा सुबह 5:19 पर 5.3 रिएक्टर स्केल पर भूकंप को नापा गया। भूकंप मापन प्रणाली प्रणाली के सहायक रुद्र प्रताप थापा ने आने वाले 48 घंटे के लिए लोगों को सचेत किया है।
विज्ञापन