{"_id":"5c7bfec8bdec22120179c6c1","slug":"121551630024-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के चेहरों पर मुस्कान लाना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के चेहरों पर मुस्कान लाना सरकार की प्राथमिकता
Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर सदर तहसील परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। श्रमिक समाज का अंतिम व्यक्ति होता है। उनके हितों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सरकार व विभाग की प्राथमिकता है। अनदेखी करने वाले अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह बात प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। वह रविवार को सदर तहसील परिसर में श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंजीकृत श्रमिकों के लाभार्थियों के प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की ओर से लागू श्रमिकों के पंजीयन व नवीनीकरण शुल्क 50 रुपये थे, जबकि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद शुल्क घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। विभागीय योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को मिल सके। इसके लिए सरकार संकल्पित है। इस बीच उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं को एक-एक करके गिनाया। कहा कि अगर अधिकारी योजनाओं को सही तरीके से लोगों के बीच नहीं ले जाते हैं तो इसकी सूचना दें, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। काबीना मंत्री के उद्बोधन से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लोगों को लाभ देने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी है। यह चिंता का विषय है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इटवा के विधायक डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी व शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए योजनाओं को अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित कराने के लिए अफसरों को निर्देशित करने के लिए मंत्री से अनुरोध किया। इससे पूर्व सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने बुद्ध की प्रतिमा भेंट करने के बाद मौर्य समाज की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर उप श्रमायुक्त बस्ती मंडल दिव्य प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लीलाधर, बस्ती के श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंकज कुमार सिंह, विनय कुमार, संतकबीरनगर के चन्द्र प्रकाश पांडेय समेत भाजपा के दुर्गा राय, मनोज मौर्य, रामदेव, राम दरश त्रिपाठी, रमाकांत सिंह, कसिम रिज्वी, राजू सिंह, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, जफर अहमद, संपूर्णानंद पांडेय, रिंकू पाल, मनोज चौबे आदि की मौजूदगी रही।
मंत्री ने सौंपा 1534 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र
काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं से जुड़े 1534 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र मुहैय्या कराया गया। इन पर कुल 62 लाख 75 हजार 51 रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसमें शिशु हितलाभ योजना के 24, मातृत्व हितलाभ योजना के 15, निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता व निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता के 4-4, कन्या विवाह अनुदान योजना के 7, चिकित्सा सुविधा योजना के 1480 के लाभार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
पंजीयन न बढ़ने पर कार्रवाई की चेतावनी
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर में श्रमिकों के कम पंजीयन पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि तीन जिलों को समेटे बस्ती मंडल में कुल पंजीयन करी संख्या और अन्य में सिर्फ एक जिले के बराबर है। विभागीय अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील, ब्लॉक व लेबर चौराहों पर विशेष शिविर लगाकर पंजीयन संख्या में बढ़ोतरी की हिदायत दी और ऐसा न होने पर दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विधायक को नहीं पहचानते अफसर
सदर तहसील में आयोजित श्रमिक पंजीयन एवं हितलाभ वितरण शिविर में संबोधन के बारी में इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने खुलतौर से कहा कि विधायक बनने के 23 माह बाद भी श्रम विभाग के अधिकारी उन्हें पहचानते ही नहीं है। यही कारण रहा कि अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए प्र ि तनिधियों को सम्मान देते हुए बेहतर समन्वय बनाने की हिदायत दी।
रसोइयों ने काटा बवाल
शिविर में थोड़े समय के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। काबीना मंत्री के संबोधन दौरान ही उनके हितों की अनदेखी होने को लेकर सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयां उठकर जाने लगी। इस बीच सांसद जगदंबिका पाल के हस्तक्षेप, उसके बाद मंत्री द्वारा उनके लिए सरकार की मंशा को स्पष्ट किया। इसके बाद सभी शांत हुईं।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी जीत के मंत्र
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय जाते समय रविवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का माधव बाबू चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य की अगुवाई में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षी घबरा गए हैं। विपक्षी प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध बिना सिर पैर के आरोप लगा रहे हैं। यह विपक्षियों की हताशा का परिचायक है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर प्रदीप राज मौर्य, रामशरन मौर्य, मंगल चौरसिया, धर्मबीर पाठक, बजरंगी वर्मा, राममूरत, अमित चौधरी, करमवीर पाठक, विजेंदर मिश्रा, रिजवान अली आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जोगिया में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी और हियुवा नेता रवि जायसवाल आदि मौजूद थे।