{"_id":"5c5087dabdec224e4507e4bb","slug":"121548781530-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक की घटनाओं पर अंकुश के लिए महिलाएं, हो जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक की घटनाओं पर अंकुश के लिए महिलाएं, हो जागरूक
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-29एसडीएन86पी व 87पी-राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज में आयोजित शिविर को संबोधित करते तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह व उपस्थित छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। चौखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय पर मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें महिला के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एसिड अटैक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।
तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि समाज में कुछ व्यक्ति मानसिक विकृति के होते हैं। जिनकी इच्छा पूर्ति न होने पर एसिड अटैक जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसे लोगों के भारतीय दंड संहिता में दस वर्ष या अधिक की सजा का प्रावधान है। तहसीलदार ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी बच्ची के ऊपर गलत निगाह रखता है या अश्लील हरकत करता है तो तुरन्त प्रतिरोध करें। ऐसी घटनाओं की सूचना अभिभावकों व पुलिस को जरूर दें। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अव सर पर गंगोत्री प्रसाद पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।