{"_id":"5b521fea4f1c1bc57a8b57bb","slug":"121532108778-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइंस को हाईटेक करें: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइंस को हाईटेक करें: डीआईजी
siddharthnagar
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को डीआईजी राकेश शंकर ने बैठक कर मातहतों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइंस को हाईटेक बनाने की बात कही। कहा कि डीजीपी के निर्देश पर पुलिस लाइंस में सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई जोन विकसित किया जाए जिससे कि अधिकारी ऑनलाइन सभी व्यवस्थाओं को देख सकें। उन्होंने पुलिस कर्मियों से सुझाव भी मांगे। जिस पर कहा गया कि लाइंस में महिला बैरक की व्यवस्था हो। उन्होंने महिला बैरक खुलवाने की बात कही।
कहा कि डीजीपी का निर्देश है कि हर पुलिस लाइंस हाईटेक हो। ऐसे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। सीसीटीवी के यूजरनेम और पासवर्ड अधिकारियों के पास हो जिसे की ऑनलाइन कहीं से भी सारी गतिविधियां देखी जा सके। इस बीच उन्होंने कंप्यूटर कक्ष खोलने की बात भी कही। कहा कि पुलिस लाइंस में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाए जिससे तालाब की सूरत बदल सके। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एएसपी मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
लंबित विवेचनाओं पर लगाई फटकार
बैठक के बाद डीआईजी ने एक साल से लंबित पड़े महिला अपराध के केस पर विवेचकों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि महिला अपराध के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर केस लंबित रहता है तो संबंधित विवेचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और इसकी रिपोर्ट शासन तक भेजी जाएगी।