फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   डीएम की अगुवाई में होगी जिला पंचायत के कार्यों की जांच

डीएम की अगुवाई में होगी जिला पंचायत के कार्यों की जांच

Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीएम की अगुवाई में होगी जिला पंचायत के कार्यों की जांच
investigation
सिद्धार्थनगर।जिला पंचायत के कार्यों की जांच होगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। कमेटी का गठन होते ही जिला पंचायत में राजनीति का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह समेत जिला पंचायत सदस्य किसमाती, अजय कुमार सिंह, मो. उमर ने अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को पत्र भेजकर जिला पंचायत के कार्यों में गड़बड़ी व अनियमितता बरतने की शिकायत करते हुए जांच कराने का अनुरोध किया था। पत्र के बाद विशेष सचिव पंचायती राज के निर्देश पर जिला पंचायत के कार्यों की सघनता से जांच कराने के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी खंड व वरिष्ठ कोषाधिकारी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने जांच कमेटी के सदस्यों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed