फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   माननीय बांटेंगे आयुष्मान लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्ड

माननीय बांटेंगे आयुष्मान लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्ड

Sat, 02 Mar 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
माननीय बांटेंगे आयुष्मान लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्ड
माननीय बांटेंगे आयुष्मान लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्ड
विज्ञापन

ब्लॉकों को जा रहे कार्ड, प्रथम चरण में 62 हजार बंटेगा कार्ड
हर ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित होंगे कार्यक्रम, विभाग ने भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के आयुष्मान लाभार्थियों को अब माननीय के हाथों प्लास्टिक कार्ड मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र भेज कर कार्यक्रम के लिए दिन व अतिथि तय करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में 62 हजार लाभार्थियों में कार्ड वितरित होगा। इन कार्डों को विभाग ब्लॉकों पर भेज रहा है।
प्रदेश सरकार आयुष्मान लाभार्थियों को आरोग्य कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। आरोग्य कार्ड ही प्लास्टिक कार्ड हैं। इन कार्डों में परिवार की यूनिक आईडी संख्या (क्यूआर कोड) अंकित है। इन कार्डों का वितरण ब्लाक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर माननीय के हाथों किया जाना है।
विज्ञापन


तत्काल बनेगा गोल्डेन कार्ड
जिले में धीमी गति से चल रहे गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए 430 जन सेवा केंद्रों को अपडेट किया गया है। बावजूद यह संख्या अबतक 9089 तक पहुंची है। ब्लॉकों पर जिस दिन प्लास्टिक कार्ड वितरित होगा, उसी दिन इन लाभार्थियों का जन सेवा केंद्र की टीम गोल्डेन कार्ड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर
जिले में लाभार्थी : 1.29 लाख
नई फीडिंग : 21500
बना गोल्डन कार्ड : 9089
अब तक ट्रीटमेंट लाभ : 66
कोट
प्रथम चरण में 62 हजार लाभार्थियों में कार्ड वितरित होना है। यह कार्ड जनप्रतिनिधियों के हाथों वितरित होगा। कार्यक्रम में अगर कोई लाभार्थी नहीं पहुंचा तो उसका कार्ड आशा घर-घर ले जाकर वितरित करेंगी। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डॉ. प्रशांत अस्थाना, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed