फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   100 acres of wheat and two huts burnt in fire

Siddharthnagar News: आग से 100 बीघे गेहूं और दो झोपड़ी जली

Wed, 17 Apr 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
100 acres of wheat and two huts burnt in fire
देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों ने भगाया
विज्ञापन


सर्वे करने लेखपाल से तकरार, थाने में पड़ी तहरीर

शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पडऱी गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

घोसियारी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव के सीवान में गेहूं की डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे रिउना गांव तक पहुंच गई। यहां दो घरों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल और दो घर में रखा का सामान जलकर नष्ट हो गया। देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों ने भगा दिया। वहीं, अगलगी की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और लेखपाल से कहासुनी हो गई। लेखपाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के क्षेत्र के गजहडा गांव के सीवान मेंं मंगलवार को डंठल में अज्ञात का कारण से आग लग गई। तेज हवा के साथ बढ़ रहे आग के लपटों ने क्षेत्र के रिउना, परसौना व सरैनिया व बरैनिया कला गांव के सीवान को आगोश में ले लिया। लेकिन सर्वाधिक नुकसान परसौना गांव के किसानों का ही बताया जाता है।
विज्ञापन

अगलगी की इस घटना में रिउना में फूस तारा देवी और बिरजू दो की झोपड़ी जल गई। इससे झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी की इस घटना में 100 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग और धुंआ देखकर ग्रामीण भागते रहेगी। फसल और झोपड़ी जलने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ग्रामीणों ने भगाया

आग लगने के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना के मिलने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची तो लेकिन तबतक ग्रामीण आग को बुझा चुके थे और लोगों का नुकसान हो चुका था। इससे लोगों में गुस्सा और आक्रोश था। फायर ब्रिगेड को देखते ही भागने लगे। बताया जा रहा है कि तकरार करने पर फायर ब्रिगेड के लोग गाड़ी लेकर लौट गए।




तहसीलदार और लेखपाल से तकरार

फसल क्षति का आंकलन करने तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे लेखपाल प्रशांत चौधरी व सचिन की ओर से बताया गया कि घटना स्थल पर परसौना के एक ग्रामीण अमर्यादित व्यवहार करने के कारण वह लोग क्षति का आंकलन किए बगैर वापस लौट गए। इस मामले में लेखपाल ने शिवनगर डिड़ई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की है।





लेखपाल की तरफ से तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। दोनों तरफ की जांच के उपरांत है कुछ कहा जा सकता है।

रामकृपाल शुक्ल, थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed